अपने भोजन में सुधार करके बनाए सॉलिड बॉडी
 |
image source;google |
नमस्कार दोस्तों -
दोस्तों आज हम बात करने वाले है जिम करने के बाद भोजन में सुधार कैसे करे। एक जिम करने वाले बॉडी बिल्डर के लिए भोजन में सुधार बहुत ही अहम भाग होता है। तो चलिए दोस्तों आज हम बात करते है की हमे जिम करने के बाद कैसे भोजन लेना चाहिए । अगर आपने अभी नई नई जिम जॉइन की है या आप जिम कर रहे है तो वर्कआउट या जिम के बाद कुछ विशेष तरह का भोजन लेने की जरूरत पड़ती है। वास्तव में यह भोजन बहुत महत्वपूर्ण होता है और इनकी अनदेखी करने पर जिम जाने का कोई विशेष लाभ नहीं होता है। इसलिए आज हम बताने वाले है की हमे दिन में किस तरह का विशेष भोजन लेना चाहिय। इसके लिए हमारा ब्लॉग बहुत मददगार साबित होगा।
सुबह का नाश्ता:-
क्या आपके पास आम तौर पर सुबह में ताजे संतरे के साथ एक कटोरी अनाज या टोस्ट का एक टुकड़ा होता है, ताजे फल के साथ दलिया के लिए इसे स्वैप करने की कोशिश करें या इसके बजाय ताजे अंडे के साथ टोस्ट करें।
 |
image source;google |
संतरे का जूस खिचडी
कैलोरी: 248 कैलोरी: 206
वसा: 3.2 ग्रा वसा: 5 ग्रा
कार्ब्स: 55 ग्रा कार्ब्स: 30 ग्रा
प्रोटीन: 10 ग्रा प्रोटीन: 11.6 जी
अनाज अंडा
कैलोरी: 166 कैलोरी: 352
वसा: 1.8 जी वसा: 19.5 ग्राम
कार्ब्स: 31 ग्रा कार्ब्स: 25 ग्रा
प्रोटीन: 4.5 ग्रा प्रोटीन: 17 ग्रा
दोपहर का खाना :-
दोपहर के खाने में आप कार्बोहाइट्रेटस या फिर हल्का खाना ले सकते है जिसमे भोजन के साथ लस्सी , रोटी ,घी ,मखन ,चावल ,दाल आदि शामिल कर सकते है। और खाने के साथ सलाद लेना न भूले।
 |
image source;google |
जिम जाने से पहले क्या खाए :-
यह बहुत जरूरी है की जिम जाने से पहले हमे कुछ न कुछ खाना बहुत जरूरी है कुछ लोग खाली पेट घर से जिम के लिए निकल पड़ते है जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए जिम वर्कआउट से 15-20 mint पहले हमे कुछ हल्का खाना खाना बहुत जरूरी है इसमें हम प्रोटीन , वसा ,या कार्बोहाइट्रेटस आदि शामिल कर सकते है। जैसे एक या दो केला , एक कप दूध , ब्रॉउन ब्रेड , या फिर कुछ बादाम इसमे शामिल कर सकते है।
 |
image source;google |
जिम से आने के बाद :-
जिम से आने के बाद हम जो कुछ खाते है वह हमारे जिम में वेस्ट हुई एनर्जी को वापिस लाने में मदद करता है। इसके लिए हम बादाम सेक ,बनाना सेक , फ्रूट जूस ले सकते है और साथ भुनी हुई फिश , पनीर ,भुना हुआ आलू ,चिकन ,चावल ,तथा हरी सब्जिया आदि।
 |
image source;google |
रात का खाना:-
बहुत बार देखा जाता है की कुछ लोग दिन की बजाए रात को अधिक खाना खाते है। जो की बहुत गलत है। इसलिए दिन में पेट भर खाना खाना चाहिए तथा रात को हल्का खाना खाना चाहिए। इसमें आप दाल के साथ एक या दो रोटी ,या चावल दाल और साथ में पनीर भी ऐड कर सकते है।
 |
image source;google |
Comments
Post a Comment